ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : पवन सिंह का ऐसा क्रेज! एक झलक के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे फैंस, 30 मिनट रुकी ट्रेन✦पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦BIHAR NEWS : पवन सिंह का ऐसा क्रेज! एक झलक के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे फैंस, 30 मिनट रुकी ट्रेन✦पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला

तेंदुए के बच्चे को पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, अब इस कारण से दहशत में हैं लोग

ग्रामीणों ने तेंदुआ के बच्चे को बगीचे से पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया है। अब लोग काफी दहशत में हैं और घर से निकलने से भी डर रहे हैं। आखिर ग्रामीणों के इस डर का कारण क्या हैं? इसे जानने के लिए पूरी खबर पढ़िये..

BIHAR
तेंदुआ के बच्चे को पकड़ा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड स्थित अमोदेई गांव में तेंदुआ का बच्चा मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सुबह में जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे तभी अमोदेई बगीचे के पास तेंदुआ की बच्चा दिखाई  दिया। जो कड़ाके की ठंड से कांप रहा था। ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चे को पकड़ लिया और गांव में लेकर चले गये। 


ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चें को पकड़कर पिजड़े में डाल दिया। पकड़े गये तेंदुए के बच्चे का वजन करीब 10 किलो है। कपकपाती ठंड से कांप रहे तेंदुए के बच्चे के लिए ग्रामीणों ने अलाव जलाया। तब जाकर कुछ देर बाद ठंड से कांप रहा तेंदुआ का बच्चा सामान्य हो पाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। 


तेंदुआ के बच्चे के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मोतिहारी वन विभाग की टीम गांव में पहुंची जहां तेंदुआ के बच्चे को अपने साथ ले गयी। अब गांव के लोग इस बात को लेकर दहशत में हैं कि जब तेंदुआ का बच्चा मिला है तब उसकी मां भी जरूर होगी। वो कभी भी गांव वालों पर हमला कर सकती है। लोग रात में घर से निकलने से डर रहे हैं और अकेले खेत और बगीचे की तरफ जाने से  भी डरने लगे हैं।    

सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स