ब्रेकिंग
Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों

बिहार: जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से सामने आ रही है, जहां संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत शराब पीने से हुई है। घटना

बिहार: जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से सामने आ रही है, जहां संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत शराब पीने से हुई है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज और सिंदुआरा गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक रात को शराब पीकर सोए थे, सुबह जब परिजन उन्हें जगाने के लिए पहुंचे तो दोनों मृत पाए गए। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान झारखंड के फुसरो निवासी 55 वर्षीय संजय दास और मदनपुर थाना क्षेत्र के सिंदुआरा गांव निवासी 30 वर्षीय पिंटू चौधरी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


बताया जा रहा है कि झारखंड निवासी मृतक संजय दास पेशे से राज मिस्त्री था। वह मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज में अपने बहनोई के घर आया था। परिजनों का कहना है कि शनिवार की रात शराब पीकर सो गया था। सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों जब उसे जगाने की कोशिश की तो उसे मृत पाया। इधर, दूसरे मृतक पिंटू चौधरी के परिजनों का भी यही कहना है कि शनिवार को पिंटू रात को शराब पीकर सोया था और सुबह उसे मृत पाया गया।


गौरतलब कि पिछले दिनों मृतक संजय दास की बहन के ससुर कृष्ण राम की भी मौत शराब पीने से हो गई थी। हालांकि पुलिस ने शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं की थी। मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज इलाके में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। 


एसपी कान्तेश कुमार ने शराब से दो मौतों की पुष्टि करते हुए बताया है कि देर रात पुलिस ने छापेमारी कर शराब बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। असपी ने बताया है कि एएलडी प्रभारी सुदर्शन चौधरी को निलंबित किया गया है और लोकल चौकीदार को भी हटा दिया गया है। पुलिस की 10 टीमें डीएसपी गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में गांव तथा आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता