ब्रेकिंग
स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज

बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं

बिहार दिवस के अवसर पर जेडीयू प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम आवास पर मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं. साथ ही राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर भी उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में बिहार के विकास की सराहना की.

Bihar Diwas 2026, Bihar News, Nitish Kumar, Om Prakash Singh Setu, JDU Bihar, Bihar Diwas celebration, CM Nitish Kumar news, Bihar politics, Bihar development, Bihar Diwas wishes
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं ने बिहारवासियों को बधाई-शुभकामनाएं प्रेषित किया है.बिहार दिवस के मौके पर 22 मार्च से अगले दो दिनों तक तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं. बिहार को संवारने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मौके पर बधाई दिया जा रहा है।

जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम आवास पर औपचारिक भेंट कर उन्हें बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को भारत के उच्च सदन (राज्यसभा) में निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

जेडीयू प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने बिहार को संवारा है. इनके कुशल नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के राजयसभा में जाने के पश्चात भी उनके  मार्गदर्शन में राज्य और अधिक प्रगति करेगा तथा सामाजिक समरसता और विकास की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।