ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

बिहार : दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक में 9 लाख की लूट, 6 हथियारबंद अपरधियों ने घटना को दिया अंजाम

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां 6 हथियारबंद अपरधियों ने ग्रामीण बैंक के कुमारखंड शाखा में लूट की वारदात को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े ग्रामीण बै

 बिहार : दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक में 9 लाख की लूट, 6 हथियारबंद अपरधियों ने घटना को दिया अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां 6 हथियारबंद अपरधियों ने ग्रामीण बैंक के कुमारखंड शाखा में लूट की वारदात को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक से 5 मिनट में 5 हथियारबंद अपराधियों ने 9 लाख 25 हजार 741 रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद से सभी अपराधी फरार बताए जा रहे हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी गई है.


मामला मधेपुरा से जुड़ा है जहां सदर अनुमंडल के कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित यूबीजीबी बैंक (उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक) का है. जहां गुरुवार को डकैतों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. बताया जाता है कि दिन के करीब 11 बज कर 35 मिनट पर तीन अपाचे बाइक पर 6 हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.


बता दें अपराधियों ने बैंक में घुसकर हथियार दिखाते हुए 9 लाख 25 हजार रुपए लूटे. वहीं वारदात को अंजाम देने के दौरान शाखा प्रबंधक का बैग और मोबाइल फोन भी साथ ले लिया. शाखा प्रबंधक चंदन ठाकुर ने बताया कि हथियारबंद अपराधी लगातार गोली मार देने की धमकी दे रहे थे. अपराधियों ने हथियार के बल पर दराज और लॉकर से करीब 9 लाख 25 हजार रुपये ले लिए. सभी अपराधियों ने मफलर और मास्क से चेहरा को ढंका हुआ था.



टैग्स