ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

बिहार दारोगा बहाली : सफल अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र, जिला बल में होगा योगदान

PATNA : बिहार में दारोगा और सार्जेंट बहाली के लिए सफल अभ्यर्थियों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. सफल अभ्यर्थियों को अब जल्द ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. अगले 4 से 5 दिनों में नियुक्ति प

बिहार दारोगा बहाली : सफल अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र, जिला बल में होगा योगदान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में दारोगा और सार्जेंट बहाली के लिए सफल अभ्यर्थियों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. सफल अभ्यर्थियों को अब जल्द ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. अगले 4 से 5 दिनों में नियुक्ति पत्र देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. दरअसल यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था. पटना हाईकोर्ट में सफल अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला किया और उसके बाद अब फैसले की कॉपी मिलने के बाद मुख्यालय में नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी पूरी कर ली है. जनवरी महीने में ही सफल अभ्यर्थियों को योगदान करा लिया जाएगा.


पुलिस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सफल अभ्यर्थियों को योगदान दिलाने के लिए मुख्यालय ने जो नीति बनाई है. उसके मुताबिक उन्हें जिला बल में योगदान में कराया जाएगा. जिला बल में योगदान करने के बाद उन्हें प्रशिक्षु दारोगा के तौर पर 2 महीने तक का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद उन्हें अप्रैल महीने में बिहार पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा. मुख्यालय फिलहाल इसी कार्य योजना पर आगे बढ़ने के लिए काम कर रहा है और अगले 1 से 2 दिनों में इस संबंध में आदेश जारी हो जाएगा.


साल 2019 में बिहार पुलिस में दारोगा के 2062 और सार्जेंट के 215 पदों के अलावा सहायक जेल अधीक्षक के लिए एक साथ बहाली प्रक्रिया शुरू हुई थी. 17 जून 2021 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी किया गया था. बाद में यह मामला पटना उच्च न्यायालय में चला गया. अदालत ने नवचयनित अभ्यर्थियों के योगदान पर रोक लगा दी थी. हालांकि 4 जनवरी को अदालत द्वारा योगदान पर रोक हटाते हुए केस को खारिज कर दिया गया. अदालत के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी. हालांकि अंतिम निर्णय लेने से पहले आदेश की कॉपी मिलने का इंतजार किया जा रहा था. मंगलवार को आदेश की कॉपी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई.

टैग्स