ब्रेकिंग
मेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देश

बिहार: करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही ने ली जान

SAHARSA: सहरसा में बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। युवक शौच के लिए घर से बहिआर की तरफ गया था। इसी दौरान रास्ते में गिरे बिजले के नंगे तार की चपेट में आ गया और करं

बिहार: करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही ने ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। युवक शौच के लिए घर से बहिआर की तरफ गया था। इसी दौरान रास्ते में गिरे बिजले के नंगे तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के गौरबगढ़ वार्ड नं 2 की है। 


मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गोरबगढ़ वार्ड नं 2 के रहने वाले 25 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद घर से निकला शौच करने बहियार में गया था, जहाँ बिजली की तार गिरा हुआ था। जिसे वह देख नहीं पाया और तार की चपेट में आ गया।


आनन-फानन में परिजनों ने युवक को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के बड़े भाई राकेश यादव कि माने तो विनोद मजदूरी का काम करता था। काम कर घर वापस आया और उसके बाद शौच करने घर से बहियार चले गया, जहां उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की जान गई है। अगर तार को ठीक कर दिया गया होता तो युवक की जान नहीं जाती।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता