ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा

Bihar Crime News: सरकारी अस्पताल में दलित महिलाओं के साथ रेप की कोशिश, नसबंदी कराने PHC पहुंची थीं; परिजनों ने किया भारी बवाल

KATIHAR: बिहार के कटिहार से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराने पहुंची दो महिलाओं के साथ रेप की कोशिश की गई है। घटना की जानकारी होते ही पर

Bihar Crime News: सरकारी अस्पताल में दलित महिलाओं के साथ रेप की कोशिश, नसबंदी कराने PHC पहुंची थीं; परिजनों ने किया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराने पहुंची दो महिलाओं के साथ रेप की कोशिश की गई है। घटना की जानकारी होते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में जमकर बवाल काटा।


दरअसल, मनसाही पीएचसी में महिलाओं का परिवार नियोजन के लिए बंध्याकरण किया जा रहा था। कुल 9 महिलाओं को बंध्याकरण के बाद पीएचसी के वार्ड में लाया गया। उनमें से स्वस्थ केंद्र के हेल्पर और सफाईकर्मी सन्नी हारी ने दो महिलाओं के साथ छेड़खानीकी और बलात्कार का प्रयास किया। महिलाओं ने होश में आने के बाद अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।


जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली और ग्रामीणों ने पीएचसी को घेरकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया और पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर के साथ धक्कामुक्की भी की। फिलहाल पूरे मामले का मुख्य आरोपी सफाईकर्मी सन्नी हारी समेत दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। परिजनों ने चिकित्सा प्रभारी प्रकाश सिंह, डॉक्टर भावना और स्वस्थ केंद्र के मैनेजर अनवर हुसैन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता