ब्रेकिंग
Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक✦Bihar News : अनंत सिंह की बेटी की हल्दी आज, बारिश ने बढ़ाई चिंता तो मैदान में उतारी गई मशीनें, गंगा बालू से दूर होगा कीचड़; 24 घंटे का इंतजार✦छपरा में फिर रफ्तार का कहर! नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आरा निवासी चालक गंभीर✦पटना के PMCH में 8 साल का इंतजार खत्म! जनवरी 2027 से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 6 गंभीर बीमारियों का होगा इलाज✦नीतीश सेतु के बहाने यूपी में BJP का बड़ा सियासी खेल! कुर्मी वोट बैंक पर नजर, बिहार की 55 महिला नेताओं को क्यों सौंपी गई 55 सीटों की कमान?✦Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक✦Bihar News : अनंत सिंह की बेटी की हल्दी आज, बारिश ने बढ़ाई चिंता तो मैदान में उतारी गई मशीनें, गंगा बालू से दूर होगा कीचड़; 24 घंटे का इंतजार✦छपरा में फिर रफ्तार का कहर! नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आरा निवासी चालक गंभीर✦पटना के PMCH में 8 साल का इंतजार खत्म! जनवरी 2027 से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 6 गंभीर बीमारियों का होगा इलाज✦नीतीश सेतु के बहाने यूपी में BJP का बड़ा सियासी खेल! कुर्मी वोट बैंक पर नजर, बिहार की 55 महिला नेताओं को क्यों सौंपी गई 55 सीटों की कमान?

बिहार में मिले कोरोना के 2884 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 112759

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2884 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 112759 हो गई है. बिहार में फिलहाल 31460 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


बुधवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2884 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 112759 हो गया है. इससे पहले बीते दिन मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हुई. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 558 हो गई है.


बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,12,781 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 1899970 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 80740 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 73.48 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 28,576 एक्टिव केस मौजूद हैं. 


बिहार में मिले कोरोना के 2884 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 112759

टैग्स