ब्रेकिंग
Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत

बिहार : लंबे अरसे के बाद कोरोना से एम्स में एक की मौत, पांच नये मरीज मिले, एयरपोर्ट पर तेज हुई जांच

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना को लेकर आ रही है. जहां राज्य में 14 दिनों बाद कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गयी है. यह मौत पटना एम्स में भर्ती नेहरू नगर निवासी 80 साल के विजय ना

बिहार : लंबे अरसे के बाद कोरोना से एम्स में एक की मौत, पांच नये मरीज मिले, एयरपोर्ट पर तेज हुई जांच
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना को लेकर आ रही है. जहां राज्य में 14 दिनों बाद कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गयी है. यह मौत पटना एम्स में भर्ती नेहरू नगर निवासी 80 साल के विजय नारायण वर्मा की हुई है. 


आपको बता दें इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरनेवालों की संख्या 9664 हो गयी है. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में पांच नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें पटना जिले में दो, समस्तीपुर जिले में दो और भागलपुर जिले में एक नये संक्रमित शामिल हैं. 


कोरोना नोडल डॉ संजीव कुमार के मुताबिक एम्स में दो अन्य मरीजों का कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. वहीं राज्य में 31 कोरोना के एक्टिव केस हैं और रिकवरी रेट 98.66% है. राज्य में 171877 सैंपलों की जांच की गयी. कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को राज्य में छह लाख 18 हजार से अधिक लोगों को टीका लगया गया.


वहीं बता दें जिला प्रशासन के नये आदेश के बाद गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच तेजी से शुरू हो गई है. यहां आने वाली फ्लाइट के यात्रियों की जांच के लिए सुबह से ही स्वास्थ्यकर्मी मुस्तैद दिखे. जहां देर रात तक जांच का सिलसिला जारी रहा. रात दस बजे तक यहां से कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला था.


नये नियमों के बाद अब फ्लाइट से आने वाले यात्रियों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की जा रही है. इसमें पांच प्रतिशत की रैंडमली आरटीपीसीआर जांच की जा रही है. विदेशों से यात्रा का जिनका रिकॉर्ड रह रहा है. जो भी बाहर से आ रहे है उनके हाथों पर मुहर लगाकर भेजा जा रहा है. साथ ही कहा जा रहा है कि सात दिनों तक कोरेंटाइन रहे और आठवें दिन कोरोना जांच करवाये.

टैग्स