ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

Bihar Chunav 2025: बिहार कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली जुटान, गठबंधन समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Bihar Chunav 2025:बिहार चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी।

Bihar Chunav 2025
Bihar Chunav 2025
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Chunav 2025:बिहार के लिए यह चुनावी साल है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टी इस चुनाव को लेकर अपने समीकरण तय करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के तरफ से भी दिल्ली में बिहार के तमाम बड़े नेता को बुलाया गया है। दिल्ली में बिहार कांग्रेस के नेताओं की एक बैठक होने वाली है। जिसमें चुनाव को लेकर तमाम तरह की रणनीति तैयार की जा सकती है।


जानकारी के मुताबिक, आगामी बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनेगी। यह बैठक पहले 12 मार्च को हानी थी। 


लेकिन,उस समय इस बैठक को टाल दिया गया,इसके साथ ही बिहार कांग्रेस में दो बड़े बदलाव किए गए और उसके बाद अब बैठक की तारीख तय हुई है। इस बैठक में बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सहित राज्य के सभी विधायक, विधान पार्षद, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों से तालमेल के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा होगी।


आपको बताते चलें कि, चुनावी साल में बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष राजेश कुमार को बनाया गया है। वहीं पार्टी प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस साल दो बार बिहार के दौरे पर आ चुके हैं। वहीं कांग्रेस नता कन्हैया कुमार भी 'नौकरी दो, पलायन रोको' यात्रा पर निकले हुए हैं। इसके साथ ही पार्टी के तेवर भी इस बार अलग नजर आ रहे हैं। ऐसे में आज की बैठक पर नजर बनी रहेगी।