ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

बिहार में 11वीं-12वीं के लिए नया पाठ्यक्रम लागू, छात्र-छात्राओं को 20 मई तक मिलेंगी NCERT आधारित किताबें

Bihar Education News: बिहार में 11वीं-12वीं के लिए नया एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू किया गया है, जिसमें 20 मई तक नई किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी और मूल्यांकन प्रणाली में भी बदलाव किया गया है।

Bihar Education News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: नई शिक्षा नीति के तहत बिहार में पहली बार 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विषयवार नई किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। नए पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकों की छपाई शुरू कर दी गई है और लक्ष्य रखा गया है कि सभी विद्यार्थियों को 20 मई तक किताबें उपलब्ध करा दी जाएं।


नई व्यवस्था में सभी भाषाओं और वैकल्पिक विषयों की पाठ्यपुस्तकें NCERT आधारित होंगी। भाषा समूह में कुल 12 विषय शामिल किए गए हैं, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली और प्राकृत शामिल हैं।


वैकल्पिक विषय समूह में 19 विषय रखे गए हैं, जिनमें गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, राजनीति शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत, बिजनेस स्टडीज, एकाउंटेंसी, इंटरप्रेन्योरशिप, मल्टीमीडिया एवं वेब टेक्नोलॉजी तथा योग एवं शारीरिक शिक्षा शामिल हैं। 


विद्यार्थियों को इनमें से तीन विषय अनिवार्य रूप से पढ़ने होंगे, जबकि चाहें तो एक अतिरिक्त विषय ऐच्छिक रूप में भी चुन सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए शिक्षक अलग-अलग विषयों के टॉपिक-वाइज लेक्चर रिकॉर्ड करेंगे, ताकि विद्यार्थी घर से भी अध्ययन कर सकें। इसके साथ ही ग्रुप डिस्कशन की व्यवस्था भी की जाएगी।


मूल्यांकन प्रणाली में लेक्चर रिकॉर्डिंग और ग्रुप डिस्कशन को भी शामिल किया गया है। एक यूनिट का 20 प्रतिशत वेटेज निर्धारित किया गया है। कंटीन्युअस असेसमेंट 60 अंकों का होगा, जिसमें 31 अंक लिखित और 29 अंक स्पोकन के होंगे। फाइनल टर्म असेसमेंट 100 अंकों का होगा, जिसमें लिखित और स्पोकन दोनों का मूल्यांकन शामिल रहेगा। इसी आधार पर विद्यार्थियों को इंटरनल मार्क्स दिए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता