ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

बिहार : चोरी के आरोप में नाबालिग को जंजीर से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

SAHARSA : नाबालिग युवक पर चोरी का आरोप लगा जंजीर में बांधकर जमकर पिटाई की गई। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जंजीर में बंधे युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो के सत

बिहार : चोरी के आरोप में नाबालिग को जंजीर से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : नाबालिग युवक पर चोरी का आरोप लगा जंजीर में बांधकर जमकर पिटाई की गई। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जंजीर में बंधे युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो के सत्य होने की कोई पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। मामला सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव का बताया जा रहा है। कोपरिया गांव निवासी संजय यादव के पुत्र 15 वर्षीय राकेश कुमार पर कुछ ग्रामीणों द्वारा चोरी का आरोप लगा जंजीर में बांधकर जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 


वहीं उक्त घटना को लेकर कोपरिया गांव निवासी धीरज कुमार ने सलखुआ थाना में लिखित ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिए आवेदन में कहा कि सोमवार देर रात्रि करीबन 12.38 बजे में अपने दरवाजे पर छोटे मोटे व्यवसाय को लेकर लैपटॉप, प्रिंटर और इलेक्ट्रॉनिक समान लेकर सोया हुआ था। की देर रात्रि राकेश कुमार मेरे दरवाजे पर आकर समान चुराने के लिए उठाने लगा। खड़खराहट की आवाज सुनाई दी और मेरी नींद टूट गई। 


वहीं लैपटॉप सहित अन्य सामान उठाता देख चोर को कसकर पकड़ा और जोड़ - जोड़ से घरवालों को आवाज देने लगा। चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग व मेरे घरवाले निकले के चोर को रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सूचना दी और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की माने तो पकड़े गए चोर कई बार गांव में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा है कि उचित कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स