ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

Chhath Puja 2025: बिहार के इन प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक, जानिए.. रेलवे ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

Chhath Puja 2025: छठ पूजा के दौरान समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने लिया कदम।

Chhath Puja 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Chhath Puja 2025: छठ पूजा के मद्देनज़र दूसरे शहरों से बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या अत्यधिक बढ़ जाती है। उनकी सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।


समस्तीपुर मंडल में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और सीतामढ़ी जैसे व्यस्ततम स्टेशन शामिल हैं, जहां पर्व के समय यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। रेलवे का इस कदम से स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ से राहत, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुचारू होगी।


वहीं यात्रियों के सुरक्षित चढ़ने-उतरने की सुविधा और दुर्घटना की संभावना में कम होगी। रेलवे कर्मियों और सुरक्षा बलों के लिए भीड़ नियंत्रण में सहूलियत मिलेगी। यात्रियों की सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय और प्रतीक्षालय का नियंत्रित उपयोग हो सकेगा। पर्व के दौरान रेल संचालन में सुरक्षा मानकों की सुनिश्चितता होगी।


इस अवधि में केवल मान्य आरक्षित या सामान्य यात्रा टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सभी सुरक्षा और यात्रा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता