ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल

वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर का होगा विकास, 680 करोड़ रुपये होंगे खर्च

बिहार कैबिनेट ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकास के लिए 680 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जिससे पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

बिहार न्यूज
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला:
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार की सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक में कुल 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई गई। यह बैठक बुधवार शाम 6 बजे पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित हुई, जो अब समाप्त हो चुकी है।


बैठक में लिए गए अहम फैसलों में सारण जिले के सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर के विकास से जुड़ा प्रस्ताव प्रमुख रहा। सरकार ने मंदिर परिसर को वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने के लिए 680 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।


सारण जिले के सोनपुर में स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थल है। हर वर्ष यहां विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के समग्र और व्यापक विकास की योजना बनाई गई है।


इस योजना के तहत मंदिर की बाहरी संरचना और परिसर का उन्नयन किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के लिए आधुनिक आधारभूत सुविधाएं, भवन निर्माण, साइट डेवलपमेंट और अन्य जरूरी अवसंरचनाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा, निर्मित संरचनाओं का अगले 10 वर्षों तक रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा और आवश्यक भू-अर्जन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।


सरकार का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इस पूरी योजना का क्रियान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से किया जाएगा।

टैग्स