ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार बजट : वित्त मंत्री सुशील मोदी लेंगे आम लोगों से सुझाव, 10 बैठकों में करेंगे परिचर्चा

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी 25 फरवरी को बिहार का बजट पेश करेंगे। इससे पहले 24 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी 25 फरवरी को बिहार का बजट पेश करेंगे। इससे पहले 24 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश की जाएगी। डिप्टी सीएम के बताया कि  बिहार बजट 2020-21 पेश करने से पहले 31 जनवरी से 15 फरवरी के बीच 10 वर्ग समूहों से परिचर्चा कर बजट के संबंध में उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जाने जायेंगे।


सुशील मोदी ने बताया इसके अलावा अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कर आम लोगों से बजट 2020-21 के लिए 10 फरवरी तक उनके सुझाव भी आमंत्रित किए गए है। बजट पूर्व पहली बैठक 31 जनवरी को मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में वन, वानिकी एवं पर्यावरणीय प्रक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ आयोजित की गई है। उसके बाद आगामी 15 फरवरी तक 9 बैठकों के जरिए सूचना एवं प्रावैधिकी, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण, करारोपण, कृषि एवं संबंधित प्रक्षेत्र, पशुपालन एवं संबंधित प्रक्षेत्र, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, कला,संस्कृति, खेल एवं पर्यटन तथा संवेदक से संबंधित प्रक्षेत्र के साथ विमर्श किए जायेंगे।


डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2019-20 का बजट 2 लाख 1 हजार करोड़ से ज्यादा का था। इस बार के बजट को आम लोगों व विभिन्न क्षेत्रों के स्टेकहोल्डर्स से प्राप्त सुझाव और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार कर राज्य के सभी क्षेत्रों के समेकित विकास को गति दी जायेगी।बता दें कि बजट पूर्व परिचर्चा की यह परिपाटी वर्ष 2006 से ही जारी है। इस साल पहली बार इसमें 10 समूहों को शामिल किया गया है।