ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

बिहार : बुआ - भतीजी ने आपस में रचाई शादी, 3 महीने पहले घर से हुई थी फरार; जानिए अब क्या हुआ

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक रोचक मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां तीन महीने पहले अपने-अपने घर से एक साथ भागी बुआ-भतीजी ने समलैंगिक शादी कर ली। पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद

बिहार : बुआ - भतीजी ने आपस में रचाई शादी, 3 महीने पहले घर से हुई थी फरार; जानिए अब क्या हुआ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक रोचक मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां तीन महीने पहले अपने-अपने घर से एक साथ भागी बुआ-भतीजी ने समलैंगिक शादी कर ली। पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद दोनों लौटकर आई तो स्थानीय थाना पुलिस के सामने बयान दिया कि वो दोनों एक साथ घर से निकली थीं और दोनों ने एक-दूसरे से दिल्ली में विवाह कर लिया है। पुलिस ने इस बयान को 161 के तहत दर्ज कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सूर्यगढ़ा  तीन माह पूर्व अपने-अपने घर से एक साथ फरार हुई बुआ भतीजी ने समलैंगिक विवाह कर कर लिया है। दोनों भागकर दिल्ली चली गई थीं। पुलिस दबिश के बाद जब दोनों लौटकर आई तो स्थानीय थाना पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वे दोनों एक साथ घर से निकली थीं और दोनों ने आपस में दिल्ली में विवाह कर लिया है। आगे भी दोनों साथ ही रहना चाहती हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस बयान को 161 के तहत दर्ज कर लिया है। इसके बाद 164 का बयान दर्ज कराने न्यायालय भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि, बुआ सूयर्गढ़ा थाना क्षेत्र के धनारी की रहने वाली है, जबकि उसकी भतीजी यानी मौसेरे भाई की बेटी कबैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति की रहने वाली है। दोनों गत 18 जून को धनारी गांव से ही फरार हो गई थी। इसके बाद दोनों दिल्ली चली गई। वहां दोनों ने समलैंगिक विवाह कर लिया, उस वक्त स्थानीय थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद सूर्यगढ़ा पुलिस लगातार खोजबीन में लगी थी।


आपको बताते चलें कि, पुलिस की दबिश के कारण दोनों शुक्रवार को वापस लौटीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों ने 161 के बयान में एक दूसरे से शादी कर लेने की बात कही। अपर थाना अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने इस बारे में यह जानकारी दी है।