ब्रेकिंग
गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'

Bihar News: नशे में पहुंचे दूल्हे से दुल्हन ने शादी से किया इनकार, 12 घंटे बाद बारात लौटी खाली हाथ

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक साहसी दुल्हन ने नशे में पहुंचे दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. वरमाला के दौरान दूल्हे की नशे में झूमती हरकतें देखकर लड़की पक्ष ने शादी रोक दी.

BIHAR NEWS
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब दूल्हा नशे की हालत में शादी के लिए पहुंचा। दूल्हे के व्यवहार को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और उसके पिता ने भी बेटी के इस फैसले का पूरा समर्थन किया। नतीजतन, बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सोमवार रात की है जब करीब 12 बजे बारात धूमधाम के साथ गांव पहुंची। वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हे का असामान्य और लहराता हुआ बर्ताव देख लड़की पक्ष को शक हुआ कि वह नशे में है। जब इसकी पुष्टि हुई, तो दुल्हन ने साफ तौर पर शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के पिता ने बेटी के फैसले का सम्मान करते हुए शादी को रोक दिया और बारात को विदा कर दिया। इस दौरान वर पक्ष के लोग 12 घंटे तक दुल्हन के दरवाजे पर रुके रहे, यह उम्मीद करते हुए कि मामला सुलझ जाएगा और शादी संपन्न हो सकेगी। लेकिन लड़की और उसके पिता अपने निर्णय पर अडिग रहे।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में इस फैसले की चर्चा है और कई लोग इसे एक साहसिक कदम मान रहे हैं। नशाखोरी और बेजिम्मेदार व्यवहार के खिलाफ यह एक मजबूत सामाजिक संदेश है कि लड़कियां अब अपने भविष्य को लेकर सजग हो रही हैं। इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामला आपसी समझ से सुलझा लिया गया।