ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

बिहार: बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थी दो चचेरी बहनें, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी; सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल

MUNGER: मुंगेर में दो बहनों को अपने-अपने प्रेमी से मिलने जाना भारी पड़ गया। रात के अंधेरे में दोनों चचेरी बहनें एक ही गांव के दोनों लड़कों से मिलने के लिए पहुंची थीं, तभी इसकी भनक

बिहार: बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थी दो चचेरी बहनें, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी; सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में दो बहनों को अपने-अपने प्रेमी से मिलने जाना भारी पड़ गया। रात के अंधेरे में दोनों चचेरी बहनें एक ही गांव के दोनों लड़कों से मिलने के लिए पहुंची थीं, तभी इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और गांव के लोगों ने दोनों की शादी मंदिर में करा दी। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बहनों की ग्रामीणों ने जबरन शादी करा दी है। शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक मंदिर में कुछ ग्रामीण दोनों बहनों के मांग में बारी-बारी से सिंदूर डलवा रहे हैं। वायरल वीडियो 16 अगस्त का बताया जा रहा है।


घटना की सूचना के बाद हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों प्रेमी युगल को अपने साथ थाने ले गई है। परिजनों के आने के बाद सभी को घर भेज दिया है। इस घटना का फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो और फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।