ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar News: चारपाई से गिरने पर बच्चे की मौत, जिंदा करने पहुंची महिला तांत्रिक; मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जहां खेलते समय चारपाई से गिरने के कारण 12 वर्षीय संदीप की मौत हो गई.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जहां खेलते समय चारपाई से गिरने के कारण 12 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने लड़के को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्चे के शव को गांव में दफना दिया गया। यह पूरी घटना बगहा के खैर पोखरा की हैं। शुक्रवार को हुई इस घटना से पूरे गाँव को झकझोर दिया।


मृतक की पहचान सुखदेव पटेल का पुत्र 12 वर्षीय संदीप कुमार के रुप में हुई है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि शनिवार को इस घटना ने एक अजीब मोड़ ले लिया, जब ज्ञानती देवी नामक एक महिला तांत्रिक गांव पहुंची और दावा किया कि वह बच्चे को जिंदा कर सकती है। महिला के दावे पर भरोसा करते हुए परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को जमीन से फिर बाहर निकाल लिया। इसके बाद तांत्रिक महिला ने एक रेखा खींचकर शव को उसके बीच में रखा, अगरबत्तियां जलाईं, मंत्रोच्चारण किया और सरसों के दाने शव पर फेंकने लगी।


इस विचित्र और अंधविश्वासी गतिविधि की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि रेलवे ट्रैक तक लोगों का तांता लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। घटना की सूचना मिलते ही बगहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर शव को फिर से परिजनों को सौंपते हुए दफन कराने की प्रक्रिया दोबारा पूरी कराई। वहीं महिला तांत्रिक ज्ञानती देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बगहा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति को शांत कर लिया गया है। महिला तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों और अंधविश्वास से दूर रहें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

रिपोर्ट- संतोष कुमार

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें