ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

नेपाल ने फिर भारत की जमीन पर ठोका दावा, सड़क निर्माण कार्य को रोका

PATNA: नेपाल की नापक हरकतें जारी है. एक बार फिर नेपाल ने भारत की जमीन पर अपना दावा ठोका है. सीतामढ़ी के भिट्ठामोड़ के पास हो रहे सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया है.<str

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: नेपाल की नापक हरकतें जारी है.  एक बार फिर नेपाल ने भारत की जमीन पर अपना दावा ठोका है. सीतामढ़ी के भिट्ठामोड़ के पास हो रहे सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया है.

तनाव की स्थिति

बताया जा रहा है कि नेपाल पुलिस पुलिस के जवानों ने जमीन पर दावा करते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया. नेपाल पुलिस के जवानों का कहना था कि भारत की सीमा में 20 मीटर अंदर तक नेपाल की जमीन है. सड़क का निर्माण भिट्ठामोड़ से नो मेंस लैंड तक हो रहा है. काम रोके जाने से मजदूर और सड़क निर्माण के लोग उग्र हो गए. जिससे तनाव की स्थिति हो गई है. स्थिति बिगड़ते देख दोनों तरफ के जवान बॉर्डर पर जमने लगे. एसएसबी जवानों ने स्थिति संभालते हुए लोगों को यह कहकर शांत किया कि वरीय अधिकारी बात कर मामले को निपटा लेंगे. 

रक्सौल में भारत के सीमा में लगाया बोर्ड

रक्सौल में-भारत-नेपाल मैत्री पुल के बीच में आकर नेपाली प्रशासन द्वारा सीमा पर बोर्ड लगा दिया गया. इसके बाद सीमा पर तैनात जवान हरकत में आए. इससे पहले भी यहां पर नेपाल की ओर से बोर्ड लगाया गया था. भारत के विरोध के बाद उससे हटा लिया गया था. लेकिन फिर से नेपाल की ओर से बोर्ड लगा दिया गया.