ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया, इतने फीसदी छात्र-छात्रा हुए पास

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने समिति के सभागार में 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। मैट्रिक की परीक

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया, इतने फीसदी छात्र-छात्रा हुए पास
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने समिति के सभागार में 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। मैट्रिक की परीक्षा में इस बार 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट https://bsebmatric.org एवं http://results.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं।


इस बार बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 16.94 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 13 लाख 79 हजार 542 परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा में कुल 82.91 फीसदी छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। 4 लाख 52 हजार 302 छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में टॉप टेन में 51 स्टूडेंट ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।


मैट्रिक की परीक्षा में पूर्णिया के रहने वाले शिवांकर कुमार फर्स्ट टॉपर बने हैं। शिवांकर ने कुल  489 मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं समस्तीपुर के रहने वाले आदर्श कुमार सेकंड टॉपर बने हैं। आदर्श कुमार को 488 अंक हासिल हुए हैं जबकि जमुई स्थित सिमुलतला विद्यालय के स्टूडेंट आदित्य कुमार थर्ड टॉपर बने हैं, उन्हें 486 अंक हासिल हुए हैं। थर्ड टॉपर में कुल चार स्टूडेंट शामिल है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें