ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

परीक्षा में नकल करते पकड़े गए तो जुर्माने के जेल भी जाना पड़ सकता है, बिहार बोर्ड ने कदाचार पर लिया कड़ा फैसला

PATNA : बिहार में कदाचार मुक्त परीक्षा हो पाए इसके लिए बिहार बोर्ड में अब सख्त कदम उठा लिया है। बिहार बोर्ड की परीक्षा में नकल करने वाले को जुर्माना और जेल दोनों की सजा झेलनी पड़ स

परीक्षा में नकल करते पकड़े गए तो जुर्माने के जेल भी जाना पड़ सकता है, बिहार बोर्ड ने कदाचार पर लिया कड़ा फैसला
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कदाचार मुक्त परीक्षा हो पाए इसके लिए बिहार बोर्ड में अब सख्त कदम उठा लिया है। बिहार बोर्ड की परीक्षा में नकल करने वाले को जुर्माना और जेल दोनों की सजा झेलनी पड़ सकती है। बिहार बिहार बोर्ड ने तय किया है कि अगर परीक्षा में कोई छात्र नकल करते पकड़ा गया तो उसे 2 हजार का जुर्माना या 6 महीने की जेल हो सकती है। जुर्माने के साथ-साथ जेल की सजा भी दी जा सकती है। 


बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट 2021 की परीक्षा को लेकर यह गाइडलाइन जारी की है। बोर्ड ने इसके लिए बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के प्रावधानों को लागू करने का फैसला किया है। सभी केन्द्राधीक्षकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेजने की तैयारी हो रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी को की तैनाती की जाएगी साथ ही साथ पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। 


बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन एक फरवरी से 13 फरवरी के बीच में होने जा रहा है। सैद्धांतिक परीक्षा में राज्य भर के अंदर 3123 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पटना जिले में कुल 82 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा ली जाएगी। इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल 13 लाख 50 हजार 507 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कोविड गाइडलाइन का पालन परीक्षा के दौरान किया जाएगा। मास्क और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी जरूरी होगा।