ब्रेकिंग
NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार✦साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार✦साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?

Bihar Board 10th 12th Exam Date: बिहार में मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तारीखों का एलान, जानें.. कब से कब तक होंगे एग्जाम

बिहार बोर्ड ने 2025-26 सत्र की मैट्रिक और इंटर परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। इंटर परीक्षा 2 से 13 फरवरी 2026 तक और मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक होगी। कदाचार रोकने के लिए इस बार एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

Bihar Board 10th 12th Exam Date
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Board 10th 12th Exam Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी ने साल 2025-2026 सत्र की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोनों परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक होगी जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।


दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2026 में होनेवाली परीक्षाओं का वार्षिक केलेंडर जारी कर दिया है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 29 नवंबर को अगले साल होने वाली बिहार इंटरमीडिएट, मैट्रिक परीक्षा और डीएलएड की परीक्षा का केलेंडर जारी किया है।


बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार में इंटर की परीक्षा 2 फ़रवरी से 13 फ़रवरी तक आयोजित की जाएगी जबकि मैट्रिक की परीक्षा 17 फ़रवरी से 25 को होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए इस बार बोर्ड के द्वारा एआई का इस्तेमाल किया जायेगा। एआई के प्रयोग से गड़बड़ी पर रोक लगेगी।


उन्होंने बताया कि चैट बॉट के माध्यम से सभी प्रकार की सूचना छात्र-छात्राओं को मिलेंगी। इस बार भी तकनीकी प्रयोग किये जायेगे। मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट इस बार भी सबसे पहले जारी होंगे। इस बार अबतक  15,02,021 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म अप्लाई किया है।


वहीं इंटर की परीक्षा में शामिल होने के लिए 13,04, 241 छात्रों ने फॉर्म भरा है। दोनों ही परीक्षा के लिए 3 दिसम्बर तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है।


Bihar Board 10th 12th Exam Date: बिहार में मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तारीखों का एलान, जानें.. कब से कब तक होंगे एग्जाम

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता