ब्रेकिंग
शराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाईट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराशराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाईट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतरा

बिहार: बाइक समेत पुल से नीचे गिरा युवक, गंगा के पानी में डूबकर हुई मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। युवक बाइक समेत पुल से नीचे जा गिरा, जिससे गंगा के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के अंतर

बिहार: बाइक समेत पुल से नीचे गिरा युवक, गंगा के पानी में डूबकर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। युवक बाइक समेत पुल से नीचे जा गिरा, जिससे गंगा के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखमिनिया चेच्याही बांध के पास पुल की है।


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अंतर्गत भावानंदपुर पंचायत के शाहपुर निवासी पारो ठाकुर का 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार अपनी मोटरसाइकिल से बलिया की ओर से घर जाने के क्रम में चेच्याही बांध पुल से नीचे गिर गया। मिरलीपुर से पहले सड़क पर से बह रहे गंगा के पानी में सड़क का किनारा समझ में नहीं आने के कारण यह हादसा हो गया।


अंधेरा होने के कारण सड़क का किनारा दिखाई नहीं दे रहा था, जिस कारण दुर्घटना घटी है। घटनास्थल पर आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए हैं। बलिया थाना और बलिया अंचलाधिकारी के नेतृत्व में डूबे हुए व्यक्ति की लाश की खोजबीन की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता