ब्रेकिंग
दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी✦पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत: BJP को हराने वाले डॉ. संजीव कुमार को CM सम्राट ने दी बधाई✦Bihar MLC Result : 'कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां...', नीरज कुमार का अनंत सिंह पर बड़ा तंज, बोले - एक लाख क्या चीज बना था, नमकीन रसगुल्ला था!✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी✦पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत: BJP को हराने वाले डॉ. संजीव कुमार को CM सम्राट ने दी बधाई✦Bihar MLC Result : 'कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां...', नीरज कुमार का अनंत सिंह पर बड़ा तंज, बोले - एक लाख क्या चीज बना था, नमकीन रसगुल्ला था!

बिहार : बाइक-बोलेरो की टक्कर में भाई-बहन की मौत, अस्पताल में भर्ती हुई मां

DARBHANGA : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर हर रोज कहीं न कहीं से ऐसी घटना निकल कर सामने आ ही जाती है। जिसमें सड़क हादसों में लोगों की जान जा र

बिहार : बाइक-बोलेरो की टक्कर में भाई-बहन की मौत, अस्पताल में भर्ती हुई मां
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर हर रोज कहीं न कहीं से ऐसी घटना निकल कर सामने आ ही जाती है। जिसमें सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसके रोकथाम को लेकर सरकार और अन्य कई तरह की संस्था सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाती रहती है।  लेकिन, इसके बाबजूद पिछले कुछ दिनों से आकड़ों में कोई बड़ी गिरवाट देखने को नहीं मिल रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार,बिहार के दरभंगा में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है। यह हादसा अतरबेल से जाले जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर हुई है। इसकी वजह बोलेरो एवं बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर बताई जा रही है। इस घटना में मृत दोनों लोगों की पहचान हो गई है।  यह दोनों लोग भाई- बहन बताए जा रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि, जिले के अतरबेल से ये दोनों भाई - बहन और मां बाइक पर सवार होकर जाले की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो कार से उसकी टक्कर हो गई है। जिसमें घटनास्थल पर ही इन दोनों भाई- बहन की मौत हो गई है। जिसमें मृत दोनों भाई- बहन की पहचान  रतनपुर निवासी रामकिशोर शर्मा के पुत्र राजा कुमार एवं पुत्री डोली कुमारी की मौत हो गई। जबकि लड़के की मां बुरी तरह से घायल बताई जा रही है।  जिनका इलाज सिंहवाड़ा सीएचसी में चल रहा है।


इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।  इसके साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी है।