ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

बिहार : बिजली के पोल से टकराई अनियंत्रित कार, ट्रांसफार्मर गिरने से मासूम समेत तीन लोग दबे; इलाके में मची अफरा- तफरी

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान पर नहीं बनती

बिहार : बिजली के पोल से टकराई अनियंत्रित कार, ट्रांसफार्मर गिरने से मासूम समेत तीन लोग दबे; इलाके में मची अफरा- तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान पर नहीं बनती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर  बिजली के पोल से टकरा गई। उसके बाद बिजली के पोल ट्रांसफार्मर अचानक से गिर पड़ा जिसमें मासूम समेत तीन लोग दब गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवगछिया के रंगरा ओपी के एनएच 31 मुरली चौक पर एक अल्टो सुजुकी कार मोटरसाइकिल को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह  कार पहले सड़क के किनारे एक पेड़ से फिर ट्रांसफार्मर के पोल से जा टकराई। जिससे पोल सहित ट्रांसफार्मर टूट कर नीचे गिर गया और कार बिजली के तार में फंस गई। इस घटना से गाड़ी में सवार एक मासूम बच्चे सहित दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 


बताया जा रहा है कि,बच्ची के शरीर में लोहे का रॉड घुस गया है और सर में भी गंभीर चोट लगी है। फिलहाल सभी को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घायलों में कुर्सेला सोन्मुखी गांव के बाबू साहब की 3 वर्ष की पुत्री परी कुमारी, 25 वर्षीय पत्नी उधो कुमारी और स्वयं बाबू साहब शामिल है। 


उधर, इस घटना को लेकर रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि नवगछिया से कुरसेला तरफ जा रहे थे, एक कार अनियंत्रित होकर एनएच 31 पर पेड़ से टकराते हुए बिजली के खंभे में टकराई। हम लोगों को सूचना प्राप्त होते ही गश्ती टीम को मौके पर भेजा गया। घायल तीनों को रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज जारी है।