ब्रेकिंग
सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में सीएम हाउस घेरने निकले; पुलिस और जिला प्रशसन मुस्तैद✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में सीएम हाउस घेरने निकले; पुलिस और जिला प्रशसन मुस्तैद✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार

Bihar Big Breaking: बिहार में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से चार लड़कियों की दबकर मौत, एक की हालत नाजुक

BUXAR: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बक्सर जिले से निकलकर सामने आ रही है, जहां खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से उसमें दबकर चार लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बच्ची बुरी तरह से

Bihar Big Breaking: बिहार में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से चार लड़कियों की दबकर मौत, एक की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बक्सर जिले से निकलकर सामने आ रही है, जहां खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से उसमें दबकर चार लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा की है।


मृतक लड़कियों की पहचान 11 साल की नयनतारा कुमारी, 8 साल की शालिनी, 6 साल की शिवानी और 10 वर्षीय संजू कुमारी के रूप में हुई है जबकि 10 साल की करिश्मा बुरी तरह से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे गरीब परिवार के हैं और घर के कामकाज के लिए स्कूल के पास मिट्टी खुदाई कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। मृतक बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।