ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजद

बिहार: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नगर परिषद का नवनिर्मित भवन, उद्घाटन से पहले ही खुल गई पोल

MUNGER: मुंगेर में करोड़ों रुपए की लागत से बना नगर परिषद का नवनिर्मित भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। निमार्ण के एक वर्ष बाद ही नगर परिषद हवेली खड़गपुर का भवन कई जगहों से दरक गया ह

बिहार: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नगर परिषद का नवनिर्मित भवन, उद्घाटन से पहले ही खुल गई पोल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में करोड़ों रुपए की लागत से बना नगर परिषद का नवनिर्मित भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। निमार्ण के एक वर्ष बाद ही नगर परिषद हवेली खड़गपुर का भवन कई जगहों से दरक गया है। करोडों की लागत से बना भवन उद्घाटन के पहले ही भष्टाचार की कहानी बयां कर रहा है। तत्कालीन डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और तत्कालीन मंत्री सम्राट चौधरी ने साल 2021 में इस भवन की आधारशिला रखी थी।


दरअसल, मुंगेर में नगर परिषद हवेली खड़गपुर का भवन निर्माण के एक वर्ष के बाद ही पूरी तरह से जर्जर हो गया है। कई जगह से भवन कि दीवारें दरक गई हैं। इस भवन में छोटे बड़े कुल मिलाकर 10 कमरे हैं, जिसे बुडको द्वारा 1 करोड़ 56 लाख 10 हजार 739 रुपए की लागत से वित्तीय वर्ष 2021- 22 में बनवाया गया लेकिन भवन की जर्जर हालत को देखने से यह स्पष्ट होता है कि ये भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।


24 जुलाई 2021 को नगर परिषद में प्रशासनिक भवन निर्माण कार्य की नीव तत्कालीन मंत्री सम्राट चौधरी और तारकेश्वर प्रसाद ने रखी थी। भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जुलाई 2023 में इस भवन को विभाग को सौंपना था लेकिन उद्घाटन के पूर्व ही यह भवन कई जगहों से दरक गया है। कमरों से लेकर मीटिंग हॉल तक लिंटर से लेकर दीवारों तक दरारें ही दरारें दिखाई पड़ रही है।