ब्रेकिंग
अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...

बिहार : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

MADHUBANI : खबर मधुबनी से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा की है। बताया जा रहा है

बिहार : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI : खबर मधुबनी से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा की है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर तीनों युवक बाइक पर सवार होकर बाजार की तरफ जा रहे थे। हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


इधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उनकी शिनाख्त के लिए ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

टैग्स