ब्रेकिंग
औरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज औरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज

बिहार : भाई से झगड़े के बाद बहन ने उठा लिया खौफनाक कदम, घर में रखा पेस्टिसाइड पीकर दे दी जान

BEGUSARAI : बेगूसराय में मामूली बात पर भाई-बहन के बीच हुए झगड़े के बाद बहन ने जहरीली दवा पीकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गढ़पु

बिहार : भाई से झगड़े के बाद बहन ने उठा लिया खौफनाक कदम, घर में रखा पेस्टिसाइड पीकर दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में मामूली बात पर भाई-बहन के बीच हुए झगड़े के बाद बहन ने जहरीली दवा पीकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गढ़पुरा थानाक्षेत्र के मालीपुर गांव की है। 


मृतक छात्रा की पहचान गढ़पुरा थानाक्षेत्र के वार्ड संख्या-9 मालीपुर गांव निवासी राम दिनेश महतो की बेटी ऋतु कुमारी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। भाई से नाराज बहन ने खेती के लिए घर में रखे जहरीली दवा को पी लिया।


तबीयत बिगड़ने पर घरवाले उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे हसनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। परिजनों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत सुधरने के बाद परिजन छात्रा को घर ले आए लेकिन उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


परिजनों ने बताया कि ऋतु ने मालीपुर गांव स्थित लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय से इस बार मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता