ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

Bihar bhumi: बिहार में बेतिया राज की जमीनों पर चलेगा बुलडोजर, 150 लोगों को नोटिस जारी

Bihar bhumi: बेतिया राज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पिपरासी और मधुबनी में बुलडोजर की तैयारी, अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी।

Bihar bhumi
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar bhumi: बिहार के पश्चिम चंपारण में पिपरासी और मधुबनी में बेतिया राज की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने जा रही है। पश्चिम चंपारण जिले के पिपरासी अंचल में 746 एकड़ और मधुबनी अंचल में 23.67 एकड़ भूमि पर लोगों ने अवैध निर्माण किया हुआ है।


पिपरासी सीओ शशिकांत यादव ने बताया कि 746 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण करने वाले करीब 80 लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि सभी लोगों से जमीन से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है। कागजात न प्रस्तुत करने पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, मधुबनी सीओ नंदलाल राम ने बताया कि 23.67 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण करने वाले करीब 70 लोगों को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और इसके लिए कार्रवाई पहले ही शुरू कर दी गई है। नोटिस मिलने के बाद अतिक्रमणकारियों में डर की स्थिति देखी जा रही है।


सीओ ने स्पष्ट किया कि जो भी अतिक्रमणकर्ता जमीन के कागजात प्रस्तुत नहीं करेगा, उसकी भूमि पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इस कदम से बेतिया राज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का संदेश स्पष्ट किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता