ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार: बाजार से सामान खरीद घर लौट रहे थे पति-पत्नी, भीषण सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत

GOPALGANJ: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। पति-पत्नी अपनी 12 साल की भतीजी के साथ सामान खरीदने बाजार गए थे, जहां से लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।

बिहार: बाजार से सामान खरीद घर लौट रहे थे पति-पत्नी, भीषण सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। पति-पत्नी अपनी 12 साल की भतीजी के साथ सामान खरीदने बाजार गए थे, जहां से लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। दंपति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी भतीजी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा पुल के पास की है।


मृतक की पहचान छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र स्थित खजुरी गांव निवासी शशि कुमार ठाकुर और नेहा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शशि कुमार ठाकुर की शादी बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली की रहने वाली नेहा कुमारी के साथ हुई थी। शशि अपनी पत्नी नेता और भतीजी सिमरन के साथ खरीदरी करने के लिए साहेबगंज गए हुए था। बाजार से वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बाइक सवार पति-पत्नी और 12 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया हालांकि पीएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एक ही घर के दो लोगों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें