ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

बिहार : बहन की ससुराल से आ रहे दो दोस्तों की मौत, अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक

SASARAM : खबर रोहतास जिला के नटवार से है, जहां बाइक दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतक इस्माइल अली तथा मनोज यादव बक्सर जिला के इटारी थाना के इंदौर गांव के निवासी थे। ब

बिहार : बहन की ससुराल से आ रहे दो दोस्तों की मौत, अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : खबर रोहतास जिला के नटवार से है, जहां बाइक दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतक इस्माइल अली तथा मनोज यादव बक्सर जिला के इटारी थाना के इंदौर गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि यह दोनों दोस्त मनोज यादव के बहन के यहां रोहतास के मसौना से बक्सर लौट रहे थे। इसी दौरान नटवार थाना क्षेत्र के रामपुर के पास बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए तथा गहरे गड्ढे में चले गए। जिस कारण घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। 


मृतक इस्माइल अली तथा मनोज यादव एक ही गांव के निवासी थे। मृतक मनोज के भाई एसपी यादव ने बताया कि घटना के बाद जैसे ही उन लोगों को सूचना मिली, आनन-फानन में नटवार पहुंचे। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है।


बता दें कि इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं एक को गंभीर स्थिति में एक निजी नर्सिंग होम होम में भर्ती कराया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता