ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

Bihar News: बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका से सहमे इलाके के लोग

Bihar News: बिहार के बागमती नदी द्वारा एक बार फिर से कटाव शुरू कर दिया गया है. संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है और कार्रवाई तेज कर दी गई है.

BIHAR NEWS
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के मेजरगंज प्रखंड अंतर्गत रसूलपुर गांव में बागमती नदी द्वारा एक बार फिर से कटाव शुरू कर दिया गया है। हालांकि स्थिति को देखते हुए कटाव निरोधी कार्य भी युद्धस्तर पर कराए जा रहे हैं। संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है और कार्रवाई तेज कर दी गई है।


रसूलपुर गांव में कटाव वाले स्थान पर बागमती परियोजना द्वारा बंबू पाइलिंग और बोरी में बालू भरकर बैरिकेडिंग की जा रही है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता जताई है। अधिकारियों ने बताया कि बोल्डर पायलिंग की जरूरत है, लेकिन यह कार्य अगले वर्ष से ही संभव हो पाएगा।


बाढ़ प्रबंधन की तैयारी को लेकर मेजरगंज प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीओ विनीता, वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कौशिक, राजपुताना राइफल्स के कमांडेंट रुद्र प्रताप, जनप्रतिनिधि, एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने रसूलपुर स्थित कटाव स्थल का निरीक्षण किया और संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


बाढ़ आपदा के समय जीवन रक्षक उपाय जैसे बोतल और थर्मोकोल से बनाए गए लाइफ जैकेट की ट्रेनिंग आपदा मित्रों द्वारा दी जाएगी। नाव की व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है ताकि आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।


पिछले वर्ष की भयावह बाढ़ में 35 से अधिक घर नदी में समा गए थे। सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि नदी की धारा में विलीन हो गई। 300 एकड़ से अधिक फसल पिछले तीन वर्षों में बर्बाद हो चुकी है। कई परिवारों को विद्यालय या रिश्तेदारों के घरों में शरण लेनी पड़ी थी।