ब्रेकिंग
NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!

बिहार: बदमाशों ने एक साथ तीन लोगों को किया अगवा, दो की गोली मारकर कर दी हत्या

JAMAUI : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन किसी ने किसी इलाके में अपराध की खबर निकल कर सामने न

बिहार: बदमाशों ने एक साथ तीन लोगों को किया अगवा, दो की गोली मारकर कर दी हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMAUI : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन किसी ने किसी इलाके में अपराध की खबर निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब ताजा मामला बिहार के जुमई से निकल कर सामने आ रही है। यहां बेखोफ अपराधियोंद्वारा  दो लोगों की हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बांका और जमुई जिले के सीमावर्ती इलाके में तीन पशु व्यवसायी को अगवा कर लिया गया। अपराधियों ने सबसे पहले इनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, उसके बाद गोलीमार इनकी हत्या कर दी। जबकि एक अन्य को बंधक बना लिया। इसके बाद इस घटना कि जानकारी जब पुलिस को लगी तो मौके ए वारदात पर टीम पहुंची और शव को बरामद किया। 


बताया जा रहा है कि, बांका के बेलहर थाना इलाके के बगधसवा गांव से सटे इलाके में जमई जिला के लक्ष्मीपुर थाना सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि, तारापुर क्षेत्र के दो पशु व्यवसायी बेलहर थाना क्षेत्र के तेलियाकुमरी पंचायत अंतर्गत बगधसवा गांव के एक स्थानीय आदिवासी व्यक्ति के साथ क्षेत्र में घूम घूम कर खरसी बकरी खरीदने का काम करता था। 


बताते चलें कि, यह तीनों व्यक्ति लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ठाड़ी- पच्चीसी गांव की ओर बकरी खस्सी खरीदने के लिए गया था। इसी क्रम में तीनों को अपराधियों के द्वारा अगवा कर लिया गया। जिसमें झड़प होने के कारण दो पशु व्यवसायी की हत्या की बात सामने आ रही है। मृतकों की पहचान औरंगजेब उर्फ अंग्रेज हुसैन व आमिर शेख के र्रोप में हुई है। जबकि मनोज कुमार गायब बताया जा रहा है। जबकि शनिवार सुबह एक और शव बरामद किया गया। घटना जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र की है या बाका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र की, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी रही. बाद में जमुई पुलिस ने आवेदन लिया और कार्रवाई में लगी।