ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : अतिक्रमण हटाने गई टीम पर जानलेवा हमला, राजस्व अधिकारी समेत 7 पुलिसकर्मी घायल

PATNA : बिहार में यह समस्या हमेशा से दिखती हुई नजर आती है कि जब भी सरकार के तरफ से गैरमजरूआ जमीन से अतिक्रमण हटाने की कोशिश की जाती है तो फिर उनके काफी विरोध झेलना पड़ता है और इस दौ

बिहार : अतिक्रमण हटाने गई टीम पर जानलेवा हमला, राजस्व अधिकारी समेत 7 पुलिसकर्मी घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में यह समस्या हमेशा से दिखती हुई नजर आती है कि जब भी सरकार के तरफ से गैरमजरूआ जमीन से अतिक्रमण हटाने की कोशिश की जाती है तो फिर उनके काफी विरोध झेलना पड़ता है और इस दौरान कई पदाधिकारी के साथ मारपीट की भी घटना को अंजाम दिया जाता है। अब एक ऐसा ही मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ के नवादा से निकल कर सामने आयी है। जहां राजस्व पदाधिकारी समेत सात पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला बोला गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ प्रखंड की नवादा पंचायत अंतर्गत पासवान टोली इलाके में गैरमजरूआ जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर गये राजस्व पदाधिकारी पर बदसलूकी और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने ईंट से हमला कर दिया। इस घटना में राजस्व पदाधिकारी सहित सात पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायलों में राजस्व पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, पुलिसकर्मी शिवानी, अरुण, अनिल सिंह, वर्षा, सोनी, लूसी व सुनीता शामिल हैं। वहीं मौके पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।


बताया जाता है कि, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एक महीना पहले नोटिस भेजे जाने साथ ही कई बार रिमाइंडर किए जाने के बाद शनिवार को राजस्व पदाधिकारी दलबल के साथ जब अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक हुई। उसके बाद ग्रामीणों ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रसाशनिक टीम को खदेड़ना शुरू कर दिया। फिर पत्थरबाजी शुरू कर दी । इस दौरान किसी ने झोपड़ी में आग लगा दी। इसके बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई।


उधर, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसकर्मी ने आग लगाई है। जबकि  पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने खुद झोपड़ी में लगा लगाई है। हालांकि, इस घटना के बाद बाढ़ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार व कई थाने की पुलिस ने पहुंचकर कर अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया। घटना को लेकर जख्मी आरओ के द्वारा शिकायत थाने में दर्ज कराई जा रही है।


राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि जमीन अतिक्रमण करने वाले पक्षकारों को कई बार नोटिस दी गयी। लेकिन उन्होंने जमीन पर कब्जा नहीं हटाया था। नवीन पुलिस केंद्र से पुलिसकर्मियों को बुला कर कब्जा हटाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई । इस संबंध में आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें