ब्रेकिंग
BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारBIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

काले कपड़ों में विपक्ष, सफेद खादी में तेजप्रताप, कहा...सादा जीवन, उच्च विचार

तेजप्रताप ने कहा कि काला कुर्ता में आज हम नहीं आए हैं हम तो शुरू से ऐसे ही रहते हैं। सादा जीवन उच्च विचार..तेजप्रताप ने आगे कहा कि काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं। शनिचरा ग्रह मेरे ऊपर रहता है ना..काला कुर्ता इसलिए शनिवार को हम पहनते हैं।

Bihar
हाजिरी बनाने पहुंचे तेजप्रताप
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session:बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान दोनों ही सदनों में विपक्ष ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर जोरदार हंगामा मचाया। विपक्षी सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी काला साड़ी पहनकर परिषद पहुंचीं थी वही विपक्ष के तमाम विधायक और एमएलसी भी काले कपड़े में पहुंचे थे। हंगामे के बाद जब सदन स्थगित हो गया तब हसनपुर के विधायक तेजप्रताप यादव सदन में पहुंचे थे। लेकिन तेजप्रताप काला कपड़ा पहनकर नहीं पहुंचे । 


वो सफेद खादी कपड़ा पहनकर सदन में पहुंचे हाजिरी बनाए और मीडिया से बातचीत करने के बाद गाड़ी में बैठकर आवास की ओर चले गये। मीडिया कर्मियों ने जब उनसे पूछा की विपक्ष के तमाम विधायक और एमएलसी काला कुर्ता पहनकर आज पहुंचे और आप सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर क्यों पहुंचे हैं? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजप्रताप ने कहा कि काला कुर्ता में आज हम नहीं आए हैं हम तो शुरू से ऐसे ही रहते हैं। सादा जीवन उच्च विचार..तेजप्रताप ने आगे कहा कि काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं। शनिचरा ग्रह मेरे ऊपर रहता है ना..काला कुर्ता इसलिए शनिवार को हम पहनते हैं।


मीडिया ने पूछा की कल भी सदन की समाप्ति के बाद आप आए थे और आज भी सदन के स्थगित होने के बाद आए हैं. तब तेजप्रताप इस सवाल का जवाब देते हैं कि सदन आ रहे हैं हाजिरी बना रहे हैं। मीडिया ने पूछा कि सदन आ रहे हैं लेकिन सदन के अंदर नहीं जा रहे हैं, अंदर रहते तो आवाज बुलंद होता..तेजप्रताप ने तुरंत कहा कि आवाज ऐसे ही बुलंद हो रहा है। चाहे अंदर रहिये या बाहर रहिये..मीडिया ने पूछा कि चुनाव कहां से लड़ रहे हैं? तेजप्रताप ने कहा कि यह बाद में बताया जाएगा। फिर मीडिया ने पूछा कि विपक्ष के विरोध में आप शामिल हैं? जवाब देते हुए तेजप्रताप ने कहा कि विरोध तो हो ही रहा है, हम विपक्ष के विरोध में शामिल हैं। मीडिया ने पूछा कि क्या नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनना चाहिए? क्या बनना चाहिए क्या नहीं बनना चाहिए यह तो ऊ लोग ही जानेंगे। मतगणना पुनरीक्षण को लेकर हो रहे विपक्ष के हंगामे पर कहा कि मुद्दा को सरकार लागू नहीं कर रहा है, इसलिए हंगामा हो रहा है।

काले कपड़ों में विपक्ष, सफेद खादी में तेजप्रताप, कहा...सादा जीवन, उच्च विचार

टैग्स