ब्रेकिंग
Bihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवाल

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक

Bihar News: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गैरेज मिस्त्री थे और एक ही बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहे थे।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: अररिया के फारबिसगंज में शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक को लेकर ग्रामीण फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना जोगबनी थाना क्षेत्र के किसान चौक की है।


मृतकों में 25 वर्षीय इंजार पिता मो.मुस्तकीम, 24 वर्षीय जासीम पिता मो. मुख्तार एवं 26 वर्षीय साहिल पिता मुबारक है। तीनों निवासी मधुरा वार्ड संख्या 12 थाना जोगबनी का रहने वाले थे। मृतक तीनों युवक गैरेज मिस्त्री बताया जाता है। बताया जाता है कि मृतक तीनों युवक एक हीं बाइक पर सवार होकर अपने घर मधुरा से गढ़हा चौक स्थित गैरेज जा रहे थे।


अचानक किसान चौक के समीप बाइक अनियंत्रित हो गया। जिसके कारण बाइक सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गया। शाहिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इंजार एवं जासिम को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचते हीं चिकित्सक दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया।


मृतक जासिम का निकाह एक वर्ष पहले ही हुआ था जबकि अन्य दोनों युवक अविवाहित थे। सूचना के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा सहित पुलिस फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवक के मौत होने की जानकारी है। उन्होंने बताया कि मृतक के स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया है।

रिपोर्ट- राजेश कुमार, अररिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता