ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बिहार : रंगदारी नहीं दी तो अपराधियों ने पेट्रोल पंप में लगाई आग, इलाके में मची अफरा तफरी

GAYA : इस वक्त बिहार के गया से खबर आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप में आग लगा दी. जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया. अपराधियों ने पेट्रोल पंप स्कूल बस और एक बाइक को आग के हवाले कर द

बिहार : रंगदारी नहीं दी तो अपराधियों ने पेट्रोल पंप में लगाई आग, इलाके में मची अफरा तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : इस वक्त बिहार के गया से खबर आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप में आग लगा दी. जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया. अपराधियों ने पेट्रोल पंप स्कूल बस और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया. यह वारदात मंगलवार रात गया के बांके बाजार थाना क्षेत्र की है .

हम आपको बता दें यह विवाद पेट्रोल भरा कर रुपए नहीं देने को लेकर हुआ है. पेट्रोल पंप के सभी चार नोजल पंप जलकर राख हो गए हैं इसी तरह से पेट्रोल कर्मी व ग्रामीण ने आग पर पानी और आग बुझाने वाले उपकरण की मदद से आग पर काबू पा लिया. आसपास के लोगों की माने तो वह अपराधी दो-तीन दिन से क्षेत्र में रंगदारी मांग रहे हैं नहीं देने पर आगजनी कर रहे हैं पुलिस पड़ताल में उलझी है इधर थानाध्यक्ष कुमार सौरव का कहना है कि घटना क्षेत्र के अपराधियों ने दिया है इसके अलावा अन्य जानकारियां भी मिली हैं पुलिस काम कर रही है, सफलता मिलते ही आकर जानकारी दे दी जाएगी.

पेट्रोल कर्मियों के मुताबिक मंगलवार की रात दो बाइक से चार अपराधी बांके बाजार के तरबन मोड़ के निकट अनन्या पेट्रोल पंप पहुंचे. वहां उन्होंने पहले पेट्रोल पंप से पेट्रोल लिया उसके बाद बाद पेट्रोल पंप कर्मियों ने पैसे मांगे तो बाइक सवार आपराधिक भड़क गए और उल्टा के के टाइगर के नाम रंगदारी मांगने लगे. इस पर पेट्रोल कर्मी व अपराधियों के बीच बहस होने लगी मारपीट का भी माहौल बन गया था.

टैग्स