ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar News: एक करोड़ मीटर कपड़े का पोशाक बनाएंगी जीविका दीदियां, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar News: बिहार के 1.15 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों के 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए यूनिफॉर्म अब जीविका दीदियां तैयार करेंगी। जानकी स्टिचिंग कंपनी के तहत 30-35 हजार दीदियां इस काम में लगेंगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के 1.15 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए यूनिफॉर्म तैयार करने की जिम्मेदारी जीविका दीदियों को सौंपी है। इस योजना के तहत करीब 95 लाख बच्चों के लिए लगभग एक करोड़ मीटर कपड़ा लगेगा। कपड़े की आपूर्ति के लिए टेंडर जारी कर दी गई है, और चयनित एजेंसी से कपड़ा मिलने के बाद 30 से 35 हजार जीविका दीदियां सिलाई के कार्य में लगाई जाएंगी।


राज्य के कई जिलों में जानकी स्टिचिंग प्रोड्यूसर कंपनी के नाम से जीविका दीदियों द्वारा सिलाई-कढ़ाई केंद्र चलाए जा रहे हैं। इस कंपनी से अभी तक करीब 15 हजार दीदियां जुड़ी हुई हैं। अब यही कंपनी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की यूनिफॉर्म तैयार करेगी। यूनिफॉर्म केवल 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी। 


यूनिफॉर्म तीन साइज में बनेगी: 22, 24 और 28 नंबर। सिलाई का काम ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा, और हर यूनिट को आंगनबाड़ी केंद्रों से टैग किया जाएगा। सभी दीदियों को यूनिफॉर्म बनाने से पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि गुणवत्ता में कोई कमी न हो। योजना के अंतर्गत नवंबर 2025 से यूनिफॉर्म का वितरण शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि 6 महीने में सारा काम पूरा कर लिया जाएगा।


यूनिफॉर्म की सिलाई, पैकेजिंग, भंडारण और समय पर वितरण की निगरानी के लिए जीविका एक विशेष सॉफ्टवेयर विकसित कर रही है। इससे यह ट्रैक किया जाएगा कि सिलाई केंद्र में प्रतिदिन कितने यूनिफॉर्म बन रहे हैं, कपड़ा समय पर पहुंच रहा है या नहीं, यूनिफॉर्म बच्चों तक समय पर पहुंच रहे हैं या नहीं? इस सॉफ्टवेयर की मदद से पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता