ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बिहार में अमीनों के ट्रांसफर के लिए पोर्टल फिर हुआ लाइव: इस दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, अब 5 जिलों का मिलेगा विकल्प

Bihar Amin Transfer: बिहार सरकार ने अमीनों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए विभागीय पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया है। अब अमीन 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर गृह जिला छोड़कर 5 जिलों का विकल्प चुन सकेंगे।

Bihar Amin Transfer
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Amin Transfer: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार पदस्थापन एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और कर्मचारी हितैषी बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत अमीनों को स्थानांतरण के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान करते हुए विभागीय पोर्टल को पुनः लाइव करने का निर्णय लिया गया है।



मंत्री ने बताया कि अब अमीन 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर गृह जिला को छोड़कर पाँच जिलों का विकल्प दर्ज कर सकेंगे। इससे पहले तीन जिलों का विकल्प लिया गया था, लेकिन विभाग के अन्य संवर्गों के साथ पदस्थापन की प्रक्रिया में व्यावहारिक कठिनाइयाँ सामने आने के कारण दो अतिरिक्त विकल्प देने का निर्णय लिया गया है।



डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि सरकार की मंशा है कि स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, ताकि प्रशासनिक आवश्यकताओं के साथ-साथ कर्मचारियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा सके।



उन्होंने सभी समाहर्ताओं, अपर समाहर्ताओं, भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी अमीनों को निर्धारित अवधि के भीतर विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन विकल्प चयन करने के संबंध में समय पर सूचित करें, ताकि कोई भी पात्र अमीन इस अवसर से वंचित न रहे। 



उन्होंने कहा कि इससे पहले पहली बार राज्य में पारदर्शी तरीके से रेंडमाइज्ड कंप्यूटर सिस्टम से राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण संपन्न किया गया है। मंत्री ने कहा कि विभाग डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता