ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

बिहार: अगलगी में 100 से अधिक घर जले, दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

BETTIAH: बिहार में भीषण गर्मी और लू के कारण अगलगी की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आग का तांडव देखने को मिल रहा है। अगलगी की ताजा घटना पश्चिम

बिहार: अगलगी में 100 से अधिक घर जले, दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में भीषण गर्मी और लू के कारण अगलगी की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आग का तांडव देखने को मिल रहा है। अगलगी की ताजा घटना पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आई है, जहां खाना बनाने के दौरान लगी आग में 100 से अधिक घर जल गए।


जानकारी के मुताबिक, बैरिया प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी पटजीरवा के वार्ड नंबर 13 निवासी भिखम यादव के घर में महिलाएं खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। तेज पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में चीख पुकार मच गई।


गांव के लोग अपना घर और जान बचाने की जद्दोजहद में जुट गए हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 13 में चार घरों में शादी थी ,जिसमें दो घरों में बारात आने वाली थी जबकि दो से बारात जाने वाली थी। शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं और घर में कैश और गहना के साथ साथ शादी में इस्तेमाल होने वाले सामान भी थे लेकिन नकद पैसा, गहना, कपड़ा समेत शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया।