ब्रेकिंग
मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..

Bihar Accident News: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में टीचर की दर्दनाक मौत; तीन महिला शिक्षक बुरी तरह घायल

MOTIHARI: बिहार में सड़क हादसो में असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की जान चली गई जबकि ती

Bihar Accident News: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में टीचर की दर्दनाक मौत; तीन महिला शिक्षक बुरी तरह घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में सड़क हादसो में असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की जान चली गई जबकि तीन महिला शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना मधुबनी घाट की है।


बताया जा रहा है कि मधुबन के भेलवा स्कूल में तैनात शिक्षक नरेश राम अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ मोतिहारी से ऑटो पर सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे, तभी तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं तीन महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घायल शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम