ब्रेकिंग
पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, कुंदन कुमार बने गृह विभाग के सचिव

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस सूची में वरिष्ठ अधिकारी कुंदन कुमार को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है, ज

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, कुंदन कुमार बने गृह विभाग के सचिव
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Ias Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों का तबादला या अतिरिक्त प्रभार दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई हे. 


जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ IAS अधिकारी कुंदन कुमार को गृह विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है। गृह विभाग राज्य का अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है, ऐसे में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।  महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। ये महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। मानवाधिकार आयोग में सचिव सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।



इस तबादला सूची में राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा को बिहार से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया गया है। इन्हें नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अन्य कई अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है।


जारी अधिसूचना के अनुसार, Deepak Kumar Singh, जो वर्तमान में महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर कार्यरत थे, को स्थानांतरित करते हुए राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही वे अपने वर्तमान पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।


इसी क्रम में, Arvind Kumar Chaudhary, जो अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।


वहीं, B Rajendra को सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर निगरानी विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वे जन-शिकायत, प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और बिपार्ड के महानिदेशक जैसे अतिरिक्त दायित्वों को भी संभालते रहेंगे।


अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि Kundan Kumar, जो वर्तमान में उद्योग विभाग के सचिव हैं, उन्हें गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे बिहार फाउंडेशन, औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार और आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार जैसे संस्थानों की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे।


इसके अलावा, Sanjay Kumar Singh को जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। Seema Tripathi को बिहार मानवाधिकार आयोग के सचिव पद के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार जारी रहेगा।


Nilesh Ramchandra Deore को बिहार राज्य आवास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि Inayat Khan को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार Arvind Kumar Verma को उद्योग विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है, और Rajiv Kumar Srivastava को वित्त विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।


सरकार के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए दायित्व संभालने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश राज्यपाल के आदेश से जारी किया गया है और इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भेज दी गई है।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, कुंदन कुमार बने गृह विभाग के सचिव


बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, कुंदन कुमार बने गृह विभाग के सचिव


बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, कुंदन कुमार बने गृह विभाग के सचिव