ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी

गंडक नदी में नहाने के दौरान 3 बच्चे डूब कर लापता हो गये हैं। सभी की खोजबीन में एसडीआरएफ और स्थानीय नाविक लगे हुए हैं। अभी तक बच्चों का पता नहीं चल पाया है। परिजन अनहोनी की आशंका से काफी सदमें में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर यह आ रही है कि तीन बच्चे नहाने के दौरान गंडक नदी मं डूब गये हैं। सभी लापता बच्चों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक ढूंढ पाने सफलता नहीं मिल पाई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कुचायकोट के अंचलाधिकारी, विशम्भरपुर थाने की पुलिस लापता बच्चों की तलाश में जुटी है। घटना विशम्भरपुर थाना के खेम मटीहिनिया गाँव की है। लापता बच्चों में विशम्भरपुर थाना के खेम मटीहिनिया गाँव के मंजीत कुमार यादव,आकाश कुमार यादव और कृष्णा कुमार यादव शामिल है। 


घटना के संबंध में कुचायकोट अंचलाधिकारी मणिभूषण कुमार ने बताया कि बुधवार को करीब एक बजे  खेम मटीहिनिया गाँव के समीप गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे नदी में डूब गए। स्थानीय नाविकों के सहयोग से लापता बच्चों को तलाश किया जा रहा है। मढ़ौरा से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। हालांकि अभी तक किसी बच्चे का रिकवरी नहीं हो पाई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंधेरा होने की वजह से बच्चों की तलाश में दिक्कत आ रही है।