ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

BIG BREAKING : जदयू MLC राधाचरण सेठ के घर पर छापेमारी, फरवरी में भी आई थी ED की टीम

ARA : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से निकल कर सामने आ रही है जहां जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के घर पर छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी ईडी के तरफ से की जा रही है। बताया

BIG BREAKING : जदयू MLC राधाचरण सेठ के घर पर छापेमारी, फरवरी में भी आई थी ED की टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर  से निकल कर सामने आ रही है जहां जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के घर पर छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी  ईडी के तरफ से की जा रही है। बताया जा रहा कि बालू से जुड़े मामले में छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही साथ लालू यादव के करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव के दानापुर के नारियल के आवास पर छापेमारी चल रही है। यह चतरा लोकसभा से सांसद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इनके और राधाचरण सेठ के घर इससे पहले भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने फरवरी महीने में अचल संपत्ति को लेकर इनके कई ठिकानों पर रेड मारी थी। इस दौरान पांच दिनों तक इनके और करीबियों के यहां पूछताछ हुई थी। इसके साथ ही झारखंड में भी ईडी की टीम रेड मारी है।


मिली जानकारी के मुताबिक़, धनबाद और हजारीबाग जिले में सोमवार को अहले सुबह ईडी के अधिकारी कई कारोबारियों के आवास आ पहुंचे। ईडी की टीम बालू कारोबारी जगनारायण सिंह सहित कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  झारखंड में यह रेड पांच  जगहों पर चल रही है। जिसमें सिटी सेंटर, सिंदरी, चंचनी कॉलोनी धईया, पॉलीटेक्निक रोड, धीरेंद्रपुरम धईया और धईया के ऑफिस और आवास शामिल है।


बताया जा रहा है कि,  बिहार के आरा,औरंगाबाद, डेहरी ऑन सोन समेत कई जिलों में बालू कारोबार को लेकर छापामारी की गई है। ईडी की टीम पूरे घर की तलाशी ले रही है।बाहर में पुलिस बल तैनात है घर के मेन गेट को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही झारखंड में भी कई लोगों के घरों में रेड चल रही है। हालांकि, ईडी के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें