ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फिर लहराया सफलता का परचम

PURNEA: राष्ट्रीय कनिष्ठ विज्ञान मानक परीक्षा या NSEJS एक विज्ञान परीक्षा है जो मुख्यतः स्कूल के छात्रों के लिए होती है, जो कि सामान्यत: नवंबर के अंत में आयोजित की जाती है। NS

विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फिर लहराया सफलता का परचम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: राष्ट्रीय कनिष्ठ विज्ञान मानक परीक्षा या NSEJS एक विज्ञान परीक्षा है जो मुख्यतः स्कूल के छात्रों के लिए होती है, जो कि सामान्यत: नवंबर के अंत में आयोजित की जाती है। NSEJS को भारतीय भौतिक शिक्षक संघ एवं होमी भाभा केंद्र फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) संयुक्त रूप से आयोजित करते हैं। NSEJS को विश्वस्तरीय रूप से सर्वाधिक कठिन विज्ञान परीक्षा माना जाता है। NSEJS की परीक्षा वर्ष 1987 से अंग्रेजी, हिंदी सहित कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में भी आयोजित की जाती है। इन ओलंपियाड्स में 1500 से अधिक केंद्रों से 80,000 से अधिक छात्र भाग लेते हैं।


इस परीक्षा में राज्यों के आनुपातिक अंश(State wise quota) के साथ लगभग शीर्ष 300 छात्र  भारतीय राष्ट्रीय कनिष्ठ विज्ञान ओलंपियाड के लिए चयनित होते हैं। यह परीक्षा, सिद्धांत(theory)और एक वस्तुनिष्ठ(objective)पेपर के साथ, जनवरी के अंत में आयोजित की जाती है। शीर्ष 35 छात्रों को एक अभिविन्यास सह परीक्षण शिविर Orientation cum Selection Camp(OCSC) के लिए बुलाया जाता है, और सभी छात्रों के बीच शीर्ष 6 को अंतरराष्ट्रीय कनिष्ठ विज्ञान ओलंपियाड के लिए चयनित किया जाता है।


विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल,पूर्णिया विद्या विहार करियर प्लस कोचिंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से ओलंपियाड, IIT और मेडिकल की तैयारी प्रदान करता है। यह जानकारी श्री प्रशांत शंकर(करियर प्लस संचालक)द्वारा दी गई। करियर प्लस के मैनेजर श्री कुश कुमार झा जी ने शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा किए जाने वाले कठिन परिश्रम की जानकारी देते हुए कहा कि पारस्परिक सहयोग से ही ऐसे परिणाम प्राप्त होते हैं। इससे पहले बच्चों ने अन्य परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।बच्चे गणित में भारतीय ओलंपियाड क्वालीफायर में भी सफलता प्राप्त कर चुके हैं। सानू कुमार ने IOQM- इंडियन ओलंपियाड क्वालीफायर में मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।


VVGI के संस्थापक रमेश चंद्र मिश्र,ट्रस्टी एवं सचिव राजेश चंद्र मिश्र तथा विद्या विहार आवासीय विद्यालय,परोरा,पूर्णिया के प्राचार्य श्री निखिल रंजन ने छात्रों को इन कठिन परीक्षाओं में प्राप्त अद्वितीय सफलता के लिए अनेक शुभकामनाएं दीं। श्री राजेश मिश्र जी ने कहा कि इस प्रकार की सभी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार करना,सफलता पाने के लिए उन्हें प्रेरित करना और फिर लक्ष्य की प्राप्ति ही हमारी संस्था का उद्देश्य है।प्राचार्य श्री निखिल रंजन ने बताया कि हमारे छात्रावास में बच्चों को सभी प्रकार की शिक्षण संबंधी सुविधाएं एवं सकारात्मक परिवेश प्रदान किया जाता है जिसके फलस्वरूप हमारी संस्था के छात्र न केवल बोर्ड परीक्षाओं में अपितु प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी सर्वोच्च सफलता की नित नई कथाएं रच रहे हैं। इस गौरवशाली क्षण को आप सभी के साथ साझा करते हुए हमें अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है।

विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फिर लहराया सफलता का परचम


विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फिर लहराया सफलता का परचम

विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फिर लहराया सफलता का परचम


विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फिर लहराया सफलता का परचम


विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फिर लहराया सफलता का परचम


टैग्स