ब्रेकिंग
BPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंपBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप

बिहार : बीच सड़क पर दारोगा की मौत, झगड़ा सुलझाते-सुलझाते आया हार्ट अटैक

VAISHALI : वैशाली जिले के राघोपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, राघोपुर पूर्वी पंचायत में भूमि विवाद सुलझाने एक दारोगा गए थे लेकिन अचानक उनके सीने में तेज दर्द हो

बिहार : बीच सड़क पर दारोगा की मौत, झगड़ा सुलझाते-सुलझाते आया हार्ट अटैक
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली जिले के राघोपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, राघोपुर पूर्वी पंचायत में भूमि विवाद सुलझाने एक दारोगा गए थे लेकिन अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा जिसके बाद वह बेहोश हो गए. लोगों ने जल्दी से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


मृतक की पहचान लखीसराय जिले के पीरो बाजार थाना क्षेत्र के धोसद गांव के सुबोध कुमार सिंह के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, एसआई सुबोध कुमार सिंह थाने के बगल में राघोपुर पूर्वी पंचायत निवासी संजय मिश्रा व उमेश राय के बीच हुए भूमि विवाद को लेकर घटनास्थल पर गये थे. तभी उनके सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा और वे बेहोश हो गए. बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


घटना के बारे में एसपी ने बताया कि जुड़ावनपुर थाना में तैनात एसआई सुबोध कुमार सिंह का निधन हृदय गति रुकने से हो गया है. इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी गयी है. उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ सलामी दी गई. 

टैग्स