ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

तेजप्रताप- ऐश्वर्या के खराब रिश्तों ने सिंगर देवी को किया कंफ्यूज, अब सोच समझ कर करेंगी शादी का फैसला

CHAPRA: भोजपुरी की मशहूर गायिका देवी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी को बिना सोचे समझे होने वाली शादी बताया है. देवी ने तेजप्र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

CHAPRA: भोजपुरी की मशहूर गायिका देवी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी को बिना सोचे समझे होने वाली शादी बताया है. 


देवी ने तेजप्रताप की शादी के बारे में कहा कि शादी के बाद इस तरह का कलह होना बिना सोचे समझे वाली शादी का नतीजा है. लिहाजा जांचने परखने के बाद ही शादी करने की सलाह देवी ने दी है. देवी ने ये भी बताया कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, पर उस से पहले वे अपने साथी को अच्छे तरीके से जांच परख रहीं हैं. 


देवी के होने वाले दूल्हे फैब्रिशियू सात समंदर पार ब्राजील के हैं और एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं. अपनी शादी की बात करते हुए देवी ने कहा फैब मुझे बहुत अच्छे लगते हैं, अगर हमारे बीच सब सही रहा था तो जल्द  ही शादी कर लेंगे, मगर यह अभी पूरी तरह से डिसाइड नहीं भी है. मैं फैबू को पहले पूरी तरह से जान लेना चाहती हूं. फैबू को अच्छे तरह से जानने के लिए देवी उनके साथ एक महीने का टाइम स्पेंड कर के लौटी हैं. 


देवी ने बातचीत में बेबाकी से कहा कि मैं साथी में ज्यादा विलीव करती हूं, शादी में नहीं. मगर सब ठीक रहा तो जल्द ही देवी और फैब शादी के बंधन में बंध जाएंगे.