ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

बिहार में शराब माफियाओं पर शिकंजा! ट्रैक्टर-ट्रॉली से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो सगे भाई पुलिस को चकमा देकर फरार

Bihar Liquor News: बिहार के भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चांदी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की गई, जबकि मौके से दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश तेज..

बिहार में शराब माफियाओं पर शिकंजा! ट्रैक्टर-ट्रॉली से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो सगे भाई पुलिस को चकमा देकर फरार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Liquor News: भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली से करीब 1000 लीटर देसी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्करी में शामिल दो सगे भाई मौके से फरार हो गए. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.


पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार सुबह चांदी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के खनगांव बांध के पास बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश रौशन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची.


पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद दोनों तस्कर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें ट्रॉली पर लदी करीब 1000 लीटर देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने पूरी खेप के साथ ट्रैक्टर-ट्राली को भी जब्त कर लिया.


जांच के दौरान फरार आरोपितों की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी दो सगे भाइयों विकास यादव और रितेश यादव के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत चांदी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.


पुलिस के अनुसार, विकास यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट समेत करीब तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. हाल ही में वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था.


पुलिस का कहना है कि फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था.